Jio का बड़ा धमाका, महज 395 रुपये मे मिलेंगी 84 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. यदि आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको रिलायंस जियो के रोजाना 4.7 रुपए के खर्चे में आने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. एक बार यदि आप यह रिचार्ज करवा लेते हैं, तो 84 दिनों तक आपको दोबारा रिचार्ज (Recharge) करवाने की आवश्यकता नहीं है.

Jio

रिलायंस Jio का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में कई रिचार्ज प्लान मौजूद है, जो अलग- अलग प्राइस सेगमेंट और फीचर्स के साथ आते हैं. हम रिलायंस जियो के 84 दिनों की वैलिडिटी के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बात कर रहे हैं. इस रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा भी बहुत सारे लाभ मिलते हैं. कंपनी के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 395 रुपये है. इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.प्रतिदिन के हिसाब से देखा जाए, तो हर दिन का खर्च 5 रुपये से भी कम होने वाला है.

मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट

रिलायंस जियो के इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ यूजर्स को टोटल 6GB डाटा भी मिलने वाला है. यह प्लान केवल उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं. जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर को टोटल 1000 SMS का भी लाभ मिलता है. साथ ही, इस रिचार्ज प्लान में यूजर को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसी App का फ्री एक्सेस भी मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.