Jio का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान, 400 रुपये से भी कम कीमत में पाए 84 दिन की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | सभी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. ग्राहकों को हमेशा कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट वाले रिचार्ज प्लान की तलाश होती है. अगर आप भी लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको Jio के 84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देंगे.

Jio

Jio ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा

हम रिलायंस जियो के 395 वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बात कर रहे है. इस प्लान की गिनती कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान में होती है. अगर आप भी जियो के प्रीपेड ग्राहक है, तो आप 3 महीने की वैलिडिटी वाले इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. इस प्लान में आपको कुल 6GB डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अनलिमिटेड कॉल के अलावा भी 1,000 SMS भी फ्री मिलेंगे.

एक ही रिचार्ज प्लान में मिल रहे इतने सारे बेनिफिट

Jio के 395 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ इंटरनेट डाटा, SMS के अलावा भी कई जियो ऐप का एक्सेस मिलता है. अगर आपके एरिया में भी 5G सर्विसेज शुरू हो चुकी है, तो आप 5G सर्विसेज का भी लाभ उठा सकते हैं. रिलायंस जियो हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती है. इसी वजह से यह टेलीकॉम कंपनी अन्य टेलीकॉम कंपनियों से काफी आगे है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.