LG ने भारतीय बाजारों में लॉन्च किए 2 नए स्मार्ट TV, कीमत और फीचर्स कर रहे यूजर्स को खुश

गेजैट डेस्क | अब स्मार्टफोन के बाद AI का इस्तेमाल स्मार्ट TV में होना भी शुरू हो गया है. LG की तरफ से ऐसे ही एक स्मार्ट टीवी को CES 2024 में पेश किया था, अब कंपनी की तरफ से  इस स्मार्ट टीवी सीरीज को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्ट टीवी में आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर मिलने वाले हैं. इसमें वीडियो और ऑडियो के लिए कई AI फीचर भी दिए गए हैं. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले है. LG QNED 83 TV सीरीज दो स्क्रीन साइज के साथ लॉन्च की गई है.

Smart Led TV

LG ने किया भारतीय बाजारों मे बड़ा धमाका

अगर आप 55 इंच की स्क्रीन साइज मॉडल को परचेस करते हैं तो आपको 1 लाख 59 हजार 990 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, 65 इंची के वेरिएंट की कीमत 2 लाख 19 हजार 990 रुपये है. आप इन दोनों ही LG टीवी को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए काफी आसानी से आर्डर कर सकते हैं. QNED यानी क्वांटम डॉट नैनो सेल डिस्पले पैनल वाले यह टीवी ब्रांड के प्रीमियम डिवाइस है. यह पैनल लोकल डिमिंग के साथ आती है जिसे डीप लर्निंग एल्गोरिथम का इस्तेमाल करके कंट्रोल किया जाता है.

स्मार्टफोन टीवी मे मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

यदि इन दोनों ही स्मार्ट टीवी में मिलने वाले फीचर्स की बात की जाए तो आपको 4K रेजोल्यूशन वाला पैनल मिलता है, जो 120 HZ के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह टीवी अल्फा 7 जेनरेशन 6 आई प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वीडियो आउटपुट के बेहतर ऑप्टिमाइजेशन मे हेल्प करते हैं. वहीं अगर आप चाहे तो चिपसेट की सहायता से AI पिक्चर प्रो और AI साउंड प्रो फीचर्स को भी यूज कर पाएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.