कूलर के पानी में मिला ले किचन से ये 2 चीजें, शिमला से भी ठंडा हो जाएगा रूम

गैजेट डेस्क | तपती गर्मी इन दिनों लोगों को परेशान कर रही है. अगर आप भी कूलर (Cooler) की गर्म हवा खाकर परेशान हो चुके हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में जानकारी देने वाली है, इससे आपका कूलर गर्म की बजाय ठंडी हवा देने लगेगा. इसके लिए बस आपको अपने किचन से 2 चीजों को उठाना है. इसके बाद, आपका कूलर न केवल एयर कंडीशनर की तरह ठंडी हवा देगा, बल्कि थोड़ी ही देर में आपका कमरा भी शिमला जैसा ठंडा हो जाएगा.

coller

बस करना होगा ये काम

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका कूलर गर्मी के मौसम में ठंडी हवा दे, तो आपको पानी के साथ 2 चीज मिलनी होती है. यह दोनों ही चीज हर किसी के किचन में काफी आसानी से मिल जाएगी. इसमें पहली चीज है नमक और दूसरी चीज है बर्फ. जब आप बर्फ और नमक को मिला देते हैं, तो उसका तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

कई एक्सपर्ट की तरफ से दावा किया गया है कि बर्फ में नमक मिलाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती है, इसी वजह से कुल्फी वाले भी अपने बर्फ वाले बॉक्स में नमक डालकर रखते हैं. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि बर्फ के टुकड़ों के साथ एक सीमा तक ही नमक मिलना चाहिए. इन दिनों तपती गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है, चाहे कूलर हो या AC उससे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. दिन- प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.