रिलायंस Jio ने फिर दी खुशखबरी, अब मिलेगा फ्री डाटा और कॉलिंग का लाभ

गैजेट डेस्क | एलन मस्क की तरफ से हाल ही में फास्ट इंटरनेट को लेकर बड़ी घोषणा की गई है. इसी संबंध में मस्क की तरफ से सेटेलाइट भी लॉन्च कर दी गई. वहीं, रिलायंस Jio भी अब पीछे नहीं है, कंपनी की तरफ सेटेलाइट पर काम किया जा रहा है. खबरें सामने आ रही है कि कंपनी कई प्रकार के नए प्लांनस भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसमें ग्राहकों को फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा के साथ- साथ अन्य कहीं बेनिफिट भी मिलने वाले है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jio

Jio की तरफ से लांच किए गए कुछ शानदार फैमिली रिचार्ज प्लांस

रिलायंस जियो के 996 रुपये वाले फैमिली प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ एक नंबर के लिए बिल का भुगतान करना होता है, लेकिन आप साथ में 3 नंबर और ऐड कर सकते हैं. अगर आप एक सिम के लिहाज से देखे तो महज 249 रुपए ही खर्च आता है. इस प्लान में आपको 115 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डाटा की सुविधा भी ऑफर की जा रही है. साथ ही, आपको नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम का एक्सेस भी मिल रहा है.

इसी प्रकार जियो का 897 रुपये वाला फैमिली प्लान भी आता है. इस प्लान में आपको कुल 110 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. इसके तहत भी आप तीन सिम कार्ड ऐड कर सकते हैं, एक के हिसाब से देखा जाए तो महीने का खर्च महज 299 रुपए आता है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और अन्य कई बेनिफिट का भी लाभ मिल रहा है.

फैमिली प्लान में रिलायंस जियो की तरफ से 798 रुपए का एक प्लान भी उपलब्ध करवाया जाता है. इस प्लान में आप कुल दो नंबर यूज कर सकते हैं, इसमें आपको टोटल 105 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान में एक नंबर के लिए आपको तकरीबन 399 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. यह प्लान सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है, क्योंकि इस प्लान में यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.