Jio का धांसू रिचार्ज प्लान: 11 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा- कॉल और ढेरो बेनिफिट्स, डिटेल्स यहाँ

गैजेट डेस्क | यदि आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है तो आपको पता होगा कि रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान मौजूद है जो अन्य कंपनियों के प्लान से बेहतरीन है. कंपनी इन्हें अपने बेस्ट प्लान मानती है और इसी नाम से बेचती भी है. इन प्लांस की कीमत दूसरे प्लांस से कम होती है. आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देंगे जिसमें एक बार रिचार्ज करवाने पर आपको कई महीनों तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. वहीं, इसकी कीमत भी काफी किफायती है.

Jio

रिलायंस जियो का बड़ा धमाका

इसी दिशा में जियो का एक रिचार्ज प्लान आता है. जिसकी कीमत 1,559 रूपये है. इस प्लान की वैधता भी पूरे 11 महीनों की है एक बार रिचार्ज करवाने पर आपको बार- बार रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं होगी. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ 3600 फ्री SMS की सुविधा भी ऑफर की जाती है. रिलायंस जियो के इस प्लान में ग्राहकों को 24GB डाटा ऑफर किया जाता है.

बता दें कि यह डाटा पूरे प्लान के लिए होता है. यदि आप चाहे तो एडिशनल डाटा भी ले सकते हैं. इसके अलावा, इस रिचार्ज प्लान में आपको जियो का कंप्लीमेंट्री एक्सेस भी मिलता है.

मिलते इतने सारे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

इस प्लान में आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो म्यूजिक आदि का एक्सेस भी मिलता है. इस प्लान के तहत, रिचार्ज करवाने वाले सभी यूजर्स अनलिमिटेड 5G डाटा के लिए भी एलिजिबल रहेंगे यानी आप 5G डाटा का भी इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके लिए आपको जियो वेलकम ऑफर की आवश्यकता होगी. जरूरी है कि आपके एरिया में जियो की 5जी सर्विस शुरू हो गई हो तभी आप इसका लाभ ले पाएंगे.

यह प्लान आपके लिए तभी बेहतरीन होगा जब आपको ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं है. यदि आप अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं तो यह रिचार्ज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.