यूजर्स को काफी पसंद आ रहा Jio का यह सस्ता रिचार्ज प्लान, 189 रूपये में मिलेंगी 28 दिनों की वैलिडिटी

गैजेट डेस्क | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको रिलायंस जियो के एक सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस प्लान की कीमत महज 189 रुपए है, इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट्स मिल रहे हैं. हाल ही में कंपनी की तरफ से रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि भी की गई थी. यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बढ़िया है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता नहीं होती.

Jio

जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान

इस लिस्ट में पहला नंबर जियो के 189 रूपये वाले प्लान आता है. जियो के 189 रुपए वाले प्लान की बात की जाए, तो इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस प्लान में आपको 2GB डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, आप अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ भी अन्य कई प्रकार के बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं. आप जियो टीवी, जियो एप्स का एक्सेस भी फ्री में ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान

इसी प्रकार अन्य कंपनियों के पास भी कई सस्ते रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप उनमें से किसी भी रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास भी कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. इसके अलावा, मौजूदा समय में बीएसएनल अपने यूजर्स को अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.