Vi ने लांच किया हर दिन 4 जीबी डाटा वाला शानदार रिचार्ज प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम; देखे बेनिफिट्स

गैजेट डेस्क | सभी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से यूजर्स को लुभाने के लिए समय- समय पर कई शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. अगर आप भी वोडाफोन- आइडिया (Vi) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको वोडाफोन- आइडिया के एक सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम 475 रुपये वाले प्लान की बात कर रहे हैं.

Vi

VI का 475 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

अगर आपको भी डेली में ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है, तो वोडाफोन- आइडिया का 475 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. कंपनी की तरफ से इस प्लान में हर दिन 4GB डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ रोजाना 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलता है. इसके अलावा, आपको इस प्लान में कई बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें बिंज ऑल नाईट भी शामिल है.

रात को 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. डाटा डिलाइट्स में आपको फ्री में हर महीने 2GB तक का बैकअप भी मिलने वाला है, अगर प्रतिदिन हिसाब से देखा जाए तो आपको 4GB डाटा के लिए करीब 17 रुपये ही खर्च करने होंगे.

हर दिन मिलेगा 3.5 जीबी डाटा

इसी प्रकार कंपनी की तरफ से 409 रुपये में भी यूजर को एक शानदार प्लान ऑफर किया जा रहा है, इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3.5 जीबी डाटा मिलता है. कंपनी का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ- साथ 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है. इसके अलावा, आपको इस प्लान में कई प्रकार के बेनिफिट मिल जाते हैं.

कंपनी के पास हर दिन 3GB डाटा के लिए भी 499 रुपये वाला प्लान मौजूद है. इस प्लान में भी आपकों अन्य दोनों प्लान्स की तरह ही समान बेनिफिट मिलते हैं, लेकिन इसमें डिजनी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन अलग से मिलता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.