अहीर रेजिमेंट आंदोलनकारियों और गुरुग्राम पुलिस के बीच टकराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गुरूग्राम | सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने वाले अहीर मोर्चा के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसके बाद जब पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को पुलिस वाहनों में बैठाना शुरू किया तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया. इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए. जवाब में पुलिस ने बल प्रयोग किया तो प्रदर्शन में शामिल युवक हाईवे छोड़कर नरसिंहपुर गांव की गलियों में घुस गए और वहां से पथराव कर दिया.

Ahir Regiment Protest

पुलिस ने दो और बटालियन बुलाई

फिलहाल स्थिति को काबू में करने के लिए हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें हाईवे खाली कराने के लिए बसों में बैठा दिया. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दो और बटालियन को भी धरना स्थल पर बुलाया है.

आपको बता दें कि सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर चार महीने से टोल के पास धरना-प्रदर्शन चल रहा है. पिछले महीने भी हाईवे को अवरूद्ध करने का प्रयास किया गया था, जिसमें कुछ देर के लिए प्रदर्शनकारी सफल रहे थे. लेकिन इस बार प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली थी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

कलाकारों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई

संयुक्त अहीर रेजीमेंट मोर्चा की ओर से भी युवाओं से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की गई. इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए समाज के कलाकारों से भी सहयोग मांगा गया. मोर्चे की ओर से कहा गया है कि सेना में अहीर रेजीमेंट बनने तक यह धरना जारी रहेगा, लेकिन शुक्रवार को पुलिस के बल प्रयोग से ऐसा होने की संभावना कम है. मोर्चे की ओर से यह भी कहा गया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.