गुरुग्राम- दिल्ली रूट पर बंद पड़ी ट्रेनों के संचालन की उठी मांग, मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम के लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर की सौगात मिल सकती है, जिसके बाद यहां के लोगों के लिए दिल्ली की आवाजाही करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. कुछ बंद पड़ी ट्रेनों के फिर से संचालित करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) से मुलाकात की हैं.

Train

इस रूट पर ट्रेनें चलाने की मांग

गुरुग्राम जिले के फर्रूखनगर और सुल्तानपुर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही राहत भरी खबर मिलने की उम्मीद जगी है. सीएम नायब सैनी ने फर्रूखनगर से दिल्ली के बीच लंबे समय से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि इस संबंध में भारतीय किसान संघ ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़े -  महंगे प्याज से मिलेगी राहत, दिल्ली में सरकारी राशन दुकानों और मोबाइल वैन से मात्र इतने रुपये किलो बिक्री

रविवार को भी ट्रेनें संचालित करने की मांग

जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने फर्रूखनगर- दिल्ली रेलवे लाइन पर बंद DEMu ट्रेनों के फिर से संचालन की मांग रखी है. इसके अलावा, सुल्तानपुर- कालियावास स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव और रविवार को भी ट्रेन सेवा चालू रखने की मांग रखी है.

किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने सुल्तानपुर, खेड़ा झांझरोला व आसपास के क्षेत्रों में मुआवजे से जुड़े पूर्व आदेशों को वापस लेने की गुहार लगाई है. नई रेलवे लाइन पर फर्रूखनगर-सुल्तानपुर या सुल्तानपुर झील स्टेशन की स्थापना के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.