गुरुग्राम | हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है. समर वेकेशन में लोग अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जाते हैं. सफर के दौरान इन लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए भारतीय रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें संचालित कर दी हैं, ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें.
गुरुग्राम से होकर गुजरेगी दो ट्रेनें
समर वेकेशन में गुरुग्राम शहर के लोग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू- कश्मीर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि रेलवे ने बीते दिनों गुरुग्राम से होकर गुजरने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं. रेलवे का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
हरिद्वार- साबरमती स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार से साबरमती के बीच समर स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है. सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को चलने वाली यह ट्रेन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन होते हुए राजस्थान के जयपुर, अजमेर, मारवाड़, माउंट आबू से होते हुए गुजरात के साबरमती तक सफर कर रही है. इस ट्रेन के जरिए आप उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के पर्यटन स्थलों पर विजिट कर अपने समर वेकेशन को यादगार बना सकते हैं.
दिल्ली- मुंबई समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 09004, दिल्ली से मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से होकर राजस्थान के जयपुर, अजमेर, मारवाड़, माउंट आबू से होकर गुजरात के साबरमती, वड़ोदरा, सूरत, वापी होते हुए मुंबई सेंट्रल तक जा रही है. इस ट्रेन में सफर करते हुए आप राजस्थान, गुजरात और मुंबई के पर्यटन स्थलों पर विजिट कर अपने समर वेकेशन को यादगार बना सकते हैं. गुरुग्राम से बड़ी संख्या में लोगों ने घूमने के लिए इन दोनों ट्रेनों में टिकट बुक कराई है.
इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या
- ट्रेन नंबर 22471/72 बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिला-बीकानेर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 1 जून से 30 जून के बीच एक सेकेंड एसी व दो थर्ड एसी.
- ट्रेन नंबर 20473/74 दिल्ली सराय रोहिला- उदयपुर सिटी चेतक एक्सप्रेस में 1 जून से 30 जून के बीच एक सेकेंड एसी व दो थर्ड एसी.
- ट्रेन नंबर 12065/66 अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में 2 जून से 30 जून तक एक द्वितीय कुर्सीयान
- ट्रेन नंबर 19701/02 जयपुर- दिल्ली कैंट- जयपुर सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन में 1 जून से 30 जून तक एक द्वितीय शयनयान.
- ट्रेन नंबर 12985/86 जयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- जयपुर डबल डेकर एक्सप्रेस ट्रेन में 1 जून से 30 जून तक एक एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार की बढ़ोतरी की गई है.
