गुरुग्राम, फर्रुखनगर और झज्जर से दादरी होते हुए लोहारू तक बनेगी फोरलेन सड़क, इन लोगो को होगा फायदा

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम, फर्रुखनगर और झज्जर से दादरी होते हुए लोहारू तक सड़क के फोरलेन बनने की उम्मीद बढ़ गई है. बीते दिन इस विषय पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस फोरलेन कॉरिडोर के लिए जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा.

Highway

यदि सर्वे में यह कॉरिडोर उपयुक्त पाया गया तो इसके निर्माण से संबंधित आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इससे आसपास के जिलों को भी राहत मिलेगी.

आसपास के जिलों को भी होगा फायदा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान दुष्यंत चौटाला ने बताया कि लोहारू, बाढड़ा, दादरी समेत दक्षिणी हरियाणा के विभिन्न शहरों और गांवों से हर रोज बड़ी संख्या में लोग झज्जर, फर्रुखनगर होते हुए गुरुग्राम की ओर जाते हैं. ऐसे में फोरलेन बनने से राहत मिलेगी आसपास के जिलों को भी फायदा होगा.

दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री को कही ये बातें

दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि वर्तमान में लोहारू से दादरी होते हुए झज्जर तक की मौजूदा सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के अंतर्गत आती है और डबल लेन है. झज्जर से फर्रुखनगर होते हुए गुरुग्राम तक की सड़क राज्य राजमार्ग के अंतर्गत है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मांग की कि झज्जर से फर्रुखनगर होते हुए गुरुग्राम तक की सड़क को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत लिया जाए और लोहारू तक की सड़क को फोरलेन कॉरिडोर बनाया जाए.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि लोहारू से दादरी, झज्जर, फर्रुखनगर होते हुए गुरुग्राम तक की सड़क को फोरलेन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने से दादरी, भिवानी समेत दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों के लोगों को काफी फायदा होगा. इसके साथ ही, दादरी, बाढड़ा और लोहारू क्षेत्र में मौजूद उद्योगों के संचालकों को भी उद्योग संचालन में काफी राहत मिलेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.