गुरुग्राम के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, इन इलाकों को मिलेगा अब ज्यादा पानी

गुरुग्राम | भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम के लाखों लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने शुक्रवार से शहर में 50 MLD अधिक जलापूर्ति करना शुरू कर दिया है. नियमानुसार प्रति व्यक्ति 155 लीटर पानी देना होता है, लेकिन GMDA ने दावा करते हुए कहा है कि प्रति व्यक्ति 200 लीटर पानी की सप्लाई की जा रही है.

Water Pani

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि अब शहर में 570 MLD की बजाय 620 MLD पानी सप्लाई शुरू कर दी गई है. इस सप्लाई के शुरू होने से कम जलापूर्ति से जूझ रहे 5 दर्जन से ज्यादा कालोनियों के लाखों लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

चंदू प्लांट से बढ़ाई गई क्षमता

गुरुग्राम शहर में चंदू और बसई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति की जाती है. अभी तक चंदू से 300 MLD और बसई से 270 MLD पानी सप्लाई हो रही थी लेकिन GMDA ने हाल ही में चंदू प्लांट पर एक 100 MLD की क्षमता के टैंक को पूरा कर वहां ट्रायल शुरू किया था. ऐसे में अब इस टैंक से 300 की बजाय 350 MLD पानी सप्लाई शुरू हो गई है. वहीं, बसई से 270 MLD पानी दिया जा रहा है. इस तरह शहर में अब 570 की बजाय 620 MLD पानी की सप्लाई शुरू हुई है. आने वाले दिनों में 50 MLD सप्लाई और बढ़ाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन इलाकों को मिलेगी राहत

इस प्लांट से अतिरिक्त पानी सप्लाई का फायदा सेक्टर- 81 से 115 के अलावा ओल्ड सिटी के लोगों को मिलेगा. ओल्ड सिटी में न्यू कॉलोनी, भीम नगर, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, दयानंद कॉलोनी, गुड़गांव गांव, मदनपुरी, अर्जुन नगर, फिरोज गांधी कॉलोनी, गांधी नगर, शिव नगर, खांडसा रोड, शिवाजी पार्क, पटौदी रोड, अमर कॉलोनी, बसई रोड, नई बस्ती, सुभाष नगर, सदर बाजार आदि इलाकों से जलापूर्ति की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.