साइबर सिटी गुरुग्राम में होंगे नए सेक्टर विकसित, किसानों को मिलेगा मोटा मुनाफा

गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम में नए सेक्टर विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने नई योजना बनाई है. इस योजना के तहत नए सेक्टर विकसित करने के लिए किसानों से जमीन देने की मांग की गई है. इससे किसानों को भी फायदा होगा. एचएसवीपी अधिकारियों के मुताबिक, साइबर सिटी में नए सेक्टरों की मांग बढ़ रही है.

Kisan Money

गुरुग्राम में दिखेंगे नए सेक्टर

एचएसवीपी ने कई वर्षों से कोई नया सेक्टर लॉन्च नहीं किया है. अगर यह योजना किसानों को पसंद आई तो जल्द ही गुरुग्राम में नए सेक्टर देखने को मिलेंगे. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सबसे पहले आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थान सेक्टर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उसके बाद, औद्योगिक क्षेत्र पर विचार किया जाएगा.

घर का सपना होगा साकार

अगर एचएसवीपी की योजना परवान चढ़ी तो आने वाले दिनों में साइबर सिटी में अपना घर बनाने की चाह रखने वाले हर व्यक्ति का सपना जरूर पूरा हो जाएगा. फिलहाल, एचएसवीपी अपनी योजना को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहा है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

अधिकारी ने कही ये बात

अथॉरिटी अधिकारी विकास ढांडा के मुताबिक जो किसान इस सरकारी योजना में हिस्सा लेना चाहता है, उसे अपनी जमीन का रिकॉर्ड ई- पोर्टल पर अपलोड करना होगा. जब किसान सरकार को जमीन देने के लिए ई- पोर्टल पर आवेदन करेगा तो योजना के मुताबिक एचएसवीपी आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट विकसित करके आवेदक को देगा. इससे किसान को दोहरा लाभ मिलेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.