मानेसर से गुरुग्राम- फरीदाबाद आने के लिए अब देना होगा टोल टैक्स, NHAI ने इस हाइवे पर बंद किया यू-टर्न

गुरुग्राम | IMT मानेसर से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना की तरफ आने वाले वाहन चालकों को अब सफर करने के लिए अपनी जेब को ढीला करना होगा. बता दें कि नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दुर्घटना संभावित क्षेत्र का हवाला देते हुए दिल्ली- जयपुर हाइवे (NH-48) पर मानेसर से दिल्ली की तरफ खेड़कीदौला टोल प्लाजा के नजदीक यू-टर्न को बंद कर दिया है.

Toll Tax Plaza

करना होगा टोल टैक्स का भुगतान

इस यू-टर्न के बंद होने के बाद अब मानेसर से गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोहना की ओर जाने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स का भुगतान करना होगा. वाहन चालकों को इसके बाद द्वारका एक्सप्रेस-वे के क्लोवरलीफ का इस्तेमाल करना होगा. कार चालक को एक बार में 85 रूपए टोल टैक्स देना होगा. वहीं, भारी वाहनों के लिए अलग-अलग टोल टैक्स दरें निर्धारित की गई है.

लोगों ने जताया विरोध

गुरुग्राम डीसी अजय कुमार के आदेश पर इस कार्रवाई को पूरा करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था. आज दिल्ली से जयपुर की ओर यू-टर्न को बंद कर दिया गया है. इससे सेक्टर-68 से लेकर 85 तक विकसित सोसायटी और कालोनियों के लोगों में नाराजगी बनी हुई है.

टोल बचाने के लिए लेते थे यू-टर्न

खेड़की दौला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए मानेसर से गुरुग्राम की तरफ आने वाले वाहन चालक सेक्टर-76-77 की बाहरी सड़क से होते हुए सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (एसपीआर) पर चढ़ जाते थे और वे गुरुग्राम, सोहना और फरीदाबाद की तरफ निकल जाते थे.

रामपुरा चौक पर वैसे ही पीक आवर्स के दौरान भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. इस यू- टर्न के बंद होने के चलते भारी वाहन इस चौक से नौरंगपुर या द्वारका एक्सप्रेस-वे जाने के लिए मुड़ेंगे. सोसाइटी के अलावा मॉनसून ब्रिज, गोदरेज फ्रंटियर, गोदरेज आर्य, गोदरेज-101 के निवासियों को नुकसान होगा, क्योंकि भारी वाहन टोल बचाने के लिए उनकी सोसाइटियों के सामने से होकर निकलेंगे. उन्होंने प्रशासन के इस फैसले को सरासर गलत ठहराया है- धीरेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए पूर्व प्रधान, सेक्टर-79 मैप्सको माउंटविले

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक से खत्म होगा जाम, NHAI बनाएगा 2 एलिवेटेड रैंप
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.