कर्मचारियों के लिए ESIC में पंजीकरण करवाने का सुनहरा मौका, 31 दिसंबर तक रहेगी सुविधा

गुरुग्राम | कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का दायरा बढ़ाने के लिए नियोक्ता और कर्मचारियों के पंजीकरण के लिए एसपीआरईई- 2025 योजना की शुरुआत की है. ऐसे में यदि आप किसी कंपनी या औद्योगिक इकाई में नौकरी करते हैं. अब तक इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं है, तो 1 जुलाई से शुरू हुई यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक सक्रिय रहेगी. इस समयावधि के दौरान आप अपना पंजीकरण करवा सकते हैं.

ESIC

बिना जांच के करवा सकेंगे पंजीकरण

उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम के प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में शिमला में ESIC की 196वीं बैठक बुलाई गई थी जिसमें एसपीआरईई- 2025 (नियोक्ता और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की योजना) को मंजूरी दी गई है.

इसमें जिन नियोक्ताओं ने अब तक अपने कर्मचारियों को बीमा योजना में नहीं जोड़ा है. वह इस दौरान बिना किसी जांच या सजा के पंजीकरण करवा सकते हैं. अपंजीकृत नियोक्ताओं और कर्मचारियों (संविदा और अस्थायी कर्मचारी) को निरीक्षण या पिछले बकाया की मांग के बिना नामांकन करने का अवसर प्रदान किया जायेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

घोषित तिथि से माना जाएगा वैध

गुरुग्राम प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि नियोक्ता ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और एमसीए- पोर्टल के जरिए अपनी इकाइयों और कर्मचारियों को डिजिटल रूप से पंजीकृत कर सकते हैं. नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से पंजीकरण को वैध माना जायेगा. नियोक्ता जिस तारीख को पंजीकरण घोषित करेगा, उसी दिन से उसे योजना में शामिल माना जाएगा. पंजीकरण से पहले की अवधि का कोई अंशदान या लाभ नहीं देना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.