गुरुग्राम में पानीपुरी वाला विक्रम अपने गजब स्टाइल से हुआ मशहूर, चाय वाले डोली को भी किया फेल

गुरुग्राम | आजकल साइबर सिटी गुरुग्राम में पानीपुरी वाला विक्रम चौधरी काफी मशहूर हो रहा है. मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले विक्रम हाल ही में गुरुग्राम में बस गए हैं और खांडसा रोड पर पानीपुरी की दुकान चलाते हैं. विक्रम ने अपने पानीपुरी कॉन्सेप्ट से पूरे गुरुग्राम में तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी खूब वीडियो वायरल होते हैं.

Panipuri Gol Gappa

उत्तर भारत में पहली दुकान

विक्रम ने बताया कि गुरुग्राम आने के बाद उन्होंने प्राइवेट नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में उन्हें पानी पुरी का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया और उन्होंने इसे शुरू कर दिया. विक्रम कहते हैं कि लोग पानी पुरी खाते तो जरूर हैं, लेकिन अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते. पानी पूरी वाला कैसे आलू का इस्तेमाल कर रहा है, उसमें हाथ डाल रहा है, पानी में ही हाथ डाल रहा है. फिर विक्रम ने स्वच्छता बनाए रखते हुए इस कॉन्सेप्ट को बाजार में उतारा. उन्होंने ही उत्तर भारत में इस कॉन्सेप्ट की शुरुआत की है.

स्टाइल के सभी मोहताज

विक्रम लाखों रुपए की मशीन से पानीपूरी बनाते हैं सबसे खास बात यह है कि इस मशीन में कई तरह का पानी होता है. ग्राहक जो भी पानी पसंद करता है, वह पुरी को पानी निकालने वाली मशीन के नीचे रख देता है और पानी अपने आप पूरी में भर जाता है. ये पानीपूरी बिल्कुल साफ- सुथरी और ताजगी से भरपूर हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में रात को सफर करना होगा आसान, खराब लाइटों की जगह लगेंगी हजारों नई स्ट्रीटलाइटें

100 से अधिक व्यंजनों का उठा पाएंगे लुत्फ

अपने आने वाले समय में वह लोगों को 100 से ज्यादा तरह के पानीपुरी से जुड़े व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका देंगे. उनकी मुख्य प्राथमिकता ग्राहकों को हाइजेनिक पानीपुरी खिलाना है. इसके लिए हर वस्तु को हर दिन ताजा रखने की पूरी कोशिश की जाती है. वे सात अलग- अलग प्रकार की पानीपुरी पेश करते हैं, जिनमें से प्रत्येक का स्वाद अनोखा होता है. इसके अलावा भी, पानीपुरी से जुड़े कई अलग- अलग व्यंजन हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.