गुरुग्राम के लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, मानसून से पहले तैयार होगा मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर

गुरुग्राम | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) से मानेसर तक साढ़े 5 किलोमीटर लंबे मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर का निर्माण कार्य अगले महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने दावा करते हुए कहा कि मानसूनी सीजन शुरू होने से पहले सेक्टर- 81 से सेक्टर- 95 तक चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा.

Traffin Jam 1

टूटी सड़कों से मिलेगी छुटकारा

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि इन सड़कों के किनारे पुराने बने ड्रेनेज नेटवर्क के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है. नई सड़कों के निर्माण के साथ ही पुरानी ड्रेन की मरम्मत होने से नए गुरुग्राम में जलभराव की परेशानी और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगेगी. उन्होंने बताया कि कांकरौला से एलान मॉल सेक्टर- 84 तक कॉरिडोर का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है, जबकि दूसरी तरफ सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

यहां रहने वालों को मिलेगा फायदा

मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर के क्षेत्र में DLF न्यू टाउन हाईट, रीगल गार्डन, स्काई कोर्ट, बेस्टेक संस्क्रुति सहित सहित कई बड़ी सोसायटियां बसी हुई हैं. नई सड़कों के निर्माण और ड्रेनेज नेटवर्क दुरुस्त होने से इन सोसायटियों में रहने वाले लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. उनका सफर सुगम और सुरक्षित हो सकेगा.

मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है. कोशिश रहेगी कि इस कॉरिडोर सहित एसपीआर तथा अन्य सड़कों के निर्माण कार्य 30 जून तक पूरे कर लिए जाएंगे- अरुण धनखड़, चीफ इंजीनियर, GMDA

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.