मनोहर सरकार का तोहफा, गुरुग्राम के 30 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर सरचार्ज हुआ माफ

गुरुग्राम । दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. निगम ने गुरुग्राम जिले में 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर सरचार्ज माफी की घोषणा की है. बता दें कि विभाग ने 30 जून तक बिजली बिलों का भुगतान न करने की स्थिति में इन कनेक्शनों को काट दिया था. विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा.

CM

मिली जानकारी गुरुग्राम में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर करीब 190 करोड़ रुपए की राशि बकाया है. इसमें करीब 35 करोड़ रुपए का सरचार्ज शामिल हैं. विभाग द्वारा सरचार्ज माफी योजना के बाद उपभोक्ताओं को करीब 155 करोड़ रुपए राशि चुकता करनी होगी. उपभोक्ता को दोबारा कनेक्शन जारी करवाने के लिए सरचार्ज माफ होने पर बची बिल राशि का कम से कम 25 % जमा करवानी होगी. बकाया राशि का भुगतान उपभोक्ता आसानी से किश्तों में कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

अधिकारियों के मुताबिक घरेलू, गैर घरेलू, कृषि और औद्योगिक कनेक्शन वाले उपभोक्ता बिजली बिल जमा ना करने की श्रेणी में शामिल हैं, लेकिन घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया राशि ज्यादा है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य इंजीनियर के.सी. अग्रवाल ने कहा, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग ने पहल की है. उपभोक्ता सरचार्ज में छूट का लाभ उठाने हेतु 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.