खुशखबरी: गुरुग्राम शहर की इस सड़क को बनाया जाएगा सिक्स लेन हाइवे, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में करीब 3 किलोमीटर लंबी उमंग भारद्वाज चौक सड़क को सिक्स लेन बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है. वर्तमान में यह सड़क बदहाल स्थिति से जूझ रही है जिसके चलते पीक आवर्स के दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम की भयंकर स्थिति से जूझना पड़ता है.

Six Lane Highway

केन्द्रीय सड़क मंत्री ने दिए थे आदेश

गत वर्ष केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आदेश दिया था कि इस सड़क मार्ग के निर्माण की योजना को NH- 352W की योजना में शामिल करके इसका निर्माण किया जाए. पिछले शनिवार से इस मुख्य सड़क पर बरसाती नाले की खुदाई का काम शुरू हो चुका है. मौके पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि बरसाती नाले की खुदाई में बिजली के हाईटेंशन टावर बाधा बन रहे थे जिन्हें जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

बनेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का एक स्टेशन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत (सेक्टर- 37 इंडस्ट्रियल एरिया) के नाम से एक स्टेशन इसी सड़क पर बनना प्रस्तावित है. हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक यह मेट्रो सड़क के बाई और चलेगी. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की ओर से इस योजना के तहत टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. 15 मई को टेंडर खोला जाएगा. मुख्य सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा और दोनों तरफ 2- 2 लेन की सर्विस रोड बनाई जाएगी. इस सड़क के निर्माण से लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.