ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारियां तेज, दूसरे- तीसरे चरण के लिए होगा यह काम

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर अमलीजामा पहनाने की तैयारियां तेज हो चुकी है. इस संबंध में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी है. इसके लिए भू- तकनीकी सर्वे का टेंडर निकाला गया है. इसे 12 जून को खोला जाएगा. आवंटित कंपनी को 60 दिन के भीतर सर्वे के काम को पूरा करना होगा.

Metro

3 चरणों में पूरा होगा काम

GMRL ने 29 किलोमीटर लंबे ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को 3 चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है. पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर- 9 तक और दूसरे चरण में सेक्टर- 9 से साईबर सिटी जबकि तीसरे चरण में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाएगा. पहले चरण का भू- तकनीकी सर्वे का काम पूरा हो चुका है.

रेलवे स्टेशन तक होगा सर्वे

GMRL ने योजना बनाई है कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत सेक्टर- 5 स्टेशन से रेलवे स्टेशन को जोड़ दिया जाए. ऐसे में सेक्टर- 5 से लेकर रेलवे स्टेशन तक भू- तकनीकी सर्वे करवाने का फैसला लिया गया है. केंद्र और हरियाणा सरकार की यदि मंजूरी मिलती है, तो मेट्रो का विस्तार रेलवे स्टेशन तक किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, जानें क्या रहेगा रूट

भोंडसी से लेकर रेलवे स्टेशन तक मेट्रो संचालन की योजना हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) ने बनाई हुई है. इसके तहत, सेक्टर- 5 में इंटरचेंज स्टेशन बनना है. GMRL की योजना है कि भविष्य में भोंडसी से लेकर सेक्टर- 5 तक मेट्रो तैयार हो जाएगी.

क्या होता है भू- तकनीकी सर्वे?

इस सर्वे के तहत, लगभग 30 मीटर तक गहरा बोरवेल करके पानी और मिट्टी के सैंपल लिए जाते हैं. इसके बाद, इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाता हैं. फिर इसी रिपोर्ट के आधार पर मेट्रो पिलर के फाउंडेशन और डिजाइन को तैयार किया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.