गुरुग्राम के सबसे बिजी महावीर चौक से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, GMDA ने बनाई खास योजना

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सबसे बिजी चौराहों में शामिल महावीर चौक से ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर किया जाएगा. इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने इस चौक पर 3 मीटर ऊंचाई वाले हाईट बैरियर लगाने की योजना बनाई है और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

IFFCO Chowk Gurugram

भारी वाहनों की आवाजाही पर लगेगी रोक

GMDA की इस योजना के तहत महावीर चौक पर बनाए गए नए यू- टर्न से केवल हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे, जबकि भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः पाबंदी लगाई जाएगी. इस कदम से महावीर चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा.

पुराना यू- टर्न होगा बंद

जीएमडीए के प्रोजेक्ट्स और ट्रैफिक डिवीजन के कार्यकारी अभियंता आरके मित्तल ने बताया कि अप्रैल महीने में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में महावीर चौक पर हाईट बैरियर लगाने का फैसला लिया गया था. यह चौक शहर के पुराने बस स्टैंड के नजदीक हैं जहां दिनभर भारी भीड़- भाड़ रहती है, जिसके चलते ट्रैफिक संचालन प्रभावित होने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होती है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

उन्होंने बताया कि अग्रसेन चौक पर बना पुराना यू- टर्न भी जल्द ही बंद किया जायेगा क्योंकि बस स्टैंड और एमजी रोड की ओर से आने वाले वाहनों का संचालन इस यू- टर्न की वजह से प्रभावित होता है और जाम के हालात पैदा हो जाते हैं. दोनों स्थानों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव से बड़े स्तर पर जाम कम होगा और शहर के लोगों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.