गुरुग्राम के दो बड़े चौराहों से छूमंतर होगा ट्रैफिक दबाव, मिलकर स्टडी करेंगे NHAI और GMDA

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शहर के 2 प्रमुख शंकर चौक और राजीव चौक से अत्याधिक ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए एक फिजिबिलिटी स्टडी की जाएगी.

Traffic Jam

संयुक्त रुप से करेंगे काम

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि गुरुग्राम शहर के इन दोनों जंक्शनों पर ट्रैफिक दबाव कम करने और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के साथ संयुक्त रूप से काम किया जाएगा.

NHAI एंबियंस माल के साथ- साथ सर्विस रोड के लिए एक फिजिबिलिटी स्टडी करेगा ताकि नए या वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए जा सकें. अतिरिक्त बुनियादी ढांचे का विकास किया जा सकें और इन दोनों चौराहों पर ट्रैफिक का सुचारू रूप से संचालन और रोड सेफ्टी बढ़ाने के लिए आवश्यक अन्य ऐसे सुधारात्मक कार्य बिंदुओं का निर्धारण किया जा सकें.

जलभराव से मिलेगा छुटकारा

बैठक के दौरान मानसूनी सीजन में शहर के प्रमुख हॉट स्पॉट पर बाढ़ नियंत्रण उपायों को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. GMDA ने बताया कि नरसिंहपुर में बरसात के पानी को बादशाहपुर नाले की ओर ले जाने के लिए एक कच्चा नाला बनाया गया है. NHAI की टीम ने कहा कि इस कच्चे नाले से बारिश के पानी की त्वरित निकासी की सुविधा के लिए नरसिंहपुर की तीन पुलियों की सफाई को प्राथमिकता के आधार पर करेंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

बैठक में NHAI के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां जलभराव की संभावना रहती है. इनमें इफको चौक, मेदांता अंडरपास, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक तथा अन्य स्थान शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.