खुशखबरी: ओल्ड गुरुग्राम से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, इन 5 जगहों पर बनेंगे अंडरपास

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की योजना बनाई गई है. जल्द ही, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) पुराने शहर में 5 जगहों पर अंडरपास निर्माण के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करेगा. गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में मेट्रो कॉरिडोर की अड़चनों को दूर करने और परियोजना को तेजी से लागू करने पर विस्तृत चर्चा हुई है.

underpass

GMDA उठाएगा खर्च

5 जगहों पर अंडरपास निर्माण के लिए फिजिबिलिटी स्टडी पर होने वाले खर्च को GMDA द्वारा वहन किया जाएगा. ऐसी जगहों, जहां अंडरपास और मेट्रो कॉरिडोर निर्माण बिना किसी बाधा के किया जा सकता है, वहां संबंधित विभागों को काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो कॉरिडोर निर्माण और इससे जुड़े इलाकों में मुख्य जाम वाले चौराहों पर ट्रैफिक संचालन सुगम बनाने के लिए GMRL को 5 प्रमुख जगहों पर अंडरपास निर्माण कार्य सौंपा गया है. यह कार्य डिपाजिट वर्क के रूप में किया जायेगा और इसके लिए GMDA द्वारा GMRL को बजट राशि जारी की जाएगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 400 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा, 5 नए एलिवेटेड कॉरिडोर सहित पूरे होंगे यह कार्य

इन जगहों पर बनेंगे अंडरपास

  • सेक्टर- 3A, 4, 5 के पास रेलवे रोड चौक
  • सेक्टर- 5 जंक्शन से रेलवे रोड होते हुए शीतला माता रोड (वनवे)
  • कृष्णा चौक से बजघेड़ा रोड होते हुए सेक्टर- 5 (वनवे)
  • रेजांग ला चौक
  • पुराना दिल्ली रोड व पालम विहार रोड के जंक्शन से उद्योग विहार तक.

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

जिन जगहों पर अंडरपास निर्माण प्रस्तावित है, वहां हर समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. चौराहों को पार करते समय खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में इन जगहों पर अंडरपास निर्माण से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. साथ ही, ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.