खुशखबरी: गुरुग्राम में इस सड़क मार्ग की बढ़ेगी चौड़ाई, पटौदी को एलिवेटेड रोड का तोहफा

गुरुग्राम | दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिलासपुर से वाया पटौदी- हेलीमंडी होते हुए कुलाना तक सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. वहीं, पटौदी शहर में ट्रैफिक जाम का झंझट खत्म करने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा.

Elevated Road

PWD मंत्री ने दिया आश्वासन

पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने बताया कि होडल से कुलाना तक सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए करीब 2 साल पहले डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की गई थी. इसको मंजूरी के लिए राज्य वित्तीय समिति (SFC) के पास भेजा गया था. इस DPR में होडल से बिलासपुर तक सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की अनुमति दी गई थी. उन्होंने बताया कि बाकी प्रोजेक्ट के बारे में PWD मंत्री रणबीर गंगवा से बातचीत हुई है और उन्होंने बिलासपुर से कुलाना सड़क मार्ग के जल्द निर्माण का आश्वासन दिया है.

सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि 3 साल पहले उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने बिलासपुर से कुलाना तक पटौदी- हेलीमंडी होते हुए जाने वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. यह सड़क तीन राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी देती है. दिल्ली-जयपुर हाईवे से शुरू होकर गुरुग्राम-पटौदी हाईवे को जोड़ते हुए रेवाड़ी-रोहतक हाईवे नंबर- 71 पर कुलाना के पास जुड़ता है. ऐसे में इस सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से पटौदी और हेलीमंडी के आसपास काफी हद तक ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 108 करोड़ रुपये से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बनेंगी नई सर्विस रोड और फुटपाथ

616 करोड़ रुपए होंगे खर्च

उन्होंने बताया कि उनकी कोशिशों की बदौलत इस सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने और पटौदी में एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 96 किलोमीटर लंबी इस सड़क की करीब 500 करोड़ रुपए में DPR तैयार की गई थी. इसी सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए बिलासपुर से होडल तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाई की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट पर 616 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.