चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए है कि कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा समाप्त होने ही 5 दिनों के अंदर टैबलेट वापस करने होंगे. यह आदेश ई- अधिगम योजना के तहत जारी किया गया है जिसके अनुसार विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के लिए टैबलेट और सिम कार्ड दिए गए थे.
बोर्ड परीक्षा परिणाम पर लगेगी रोक
शिक्षा विभाग ने कहा है कि यदि कोई विद्यार्थी जानबूझकर टैबलेट कमा नहीं कराएगा तो बोर्ड द्वारा विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि टैबलेट जमा करवाने के बाद ही SLC, DMC और चरित्र प्रमाण पत्र मिलेगा.सभी स्कूलों के कक्षा अध्यापक को टैबलेट जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है. कक्षा अध्यापक को टैबलेट जमा करने के साथ- साथ विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन रिकॉर्ड करने की भी सलाह दी गई है.
टैबलेट वापस लेने का उद्देश्य
शैक्षणिक सत्र 2025- 26 जल्द ही खत्म होने वाला है. जल्द ही, बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएगी. ऐसे में शिक्षा विभाग ने टैबलेट वापसी प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू किया है. टैबलेट परीक्षा समाप्ति के 5 दिनों के अंदर ही वापिस कराना होगा ताकि वर्तमान सत्र खत्म होने के बाद यह उपकरण अगले सत्र के बच्चों को उपलब्ध कराए जा सके. 9वीं व 11वीं के वह छात्र जो उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखेंगे, उन्हें टैबलेट वापस नहीं करना है.
