हरियाणा में छात्रों के लिए अच्छी खबर, मार्कशीट में अब सीधे बोर्ड से ठीक करवा सकेंगे नाम

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा विद्यार्थियों के लिए जरूरी सामने आई है. बता दें कि HBSE से 10 वीं और 12वीं करने वाले विद्यार्थी अब मार्कशीट में नाम संबंधी गलतियों को बोर्ड चैयरमैन से ही ठीक करा सकेंगे. उन्हें नोटरी से शपथ पत्र बनवाने या समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस उन्हें नाम ठीक कराने के लिए बोर्ड जाकर चैयरमैन से मिलना होगा.

BSEH Haryana Board

विद्यार्थी को अपने हाथ से लिखा शपथ पत्र और एक आईडी की फोटोकॉपी भी देनी होगी. आईडी में आधार कार्ड या फैमिली कार्ड शामिल कर सकते है. मार्कशीट में नाम की गलतियां होने से स्कूल के रिकॉर्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों में समस्याएं आती है, जिससे विद्यार्थी को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इससे विद्यार्थियों को नाम ठीक कराने में आसानी होगी.

बच्चे ने प्रक्रिया बताई तो लिया फैसला

बोर्ड चैयरमैन प्रो. पवन कुमार ने बताया कि मेरे कार्यालय में एक दिन जयबीर नाम का बच्चा आया. उसे अपने नाम में जयवीर कराना था क्योंकि उसका सही नाम जयवीर था, आधार कार्ड में जयबीर हो गया था. बच्चे ने मुझे नाम की गलतियां ठीक कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया. मैंने सोचा कि नाम चेंज करवाना काफी मुश्किल होता है. नाम चेंज करवाने का प्रस्ताव बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक में रखा गया. निदेशक मंडल की बैठक में यह कार्य करने का अधिकार बोर्ड चैयरमैन को दे दिया गया. अब विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के अपना नाम बदलवा सकेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.