हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं- 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, चेयरमैन ने बता दी तारीख

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) भिवानी से कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि इन दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं में करीब 5.21 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिन्हें अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.

BSEH Haryana Board

रिजल्ट को लेकर आई अच्छी खबर

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ पवन कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग का काम चल रहा है और 2 मई तक इस कार्य के पूरा होने की संभावना है. इसके बाद उसकी जांच व नॉर्मलाइजेशन प्रकिया की जाएगी. इसके बाद मई महीने के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

पहले आएगा बारहवीं का रिजल्ट

ग्रेजुएशन के लिए फर्स्ट ईयर में एडमिशन को देखते हुए पहले कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा और इसके बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा. उन्होंने बताया कि 12 मई से 15 मई के बीच कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  इस दिन आएगा हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट, यहां से कर पाएंगे चेक

इस तारीख को होगी नकल केसों की सुनवाई

चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों के खिलाफ नकल केस दर्ज हुए थे, उसपर सुनवाई का शेड्यूल भी जारी किया गया है. इन केसों की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. जिन स्टूडेंट्स पर केस दर्ज हुए थे, उन्हें सुनवाई के लिए इस तारीख को बुलाया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.