हरियाणा बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मांगे आवेदन, जानें फीस सहित पूरी डिटेल्स

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं और 12वीं के उन विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंट 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए है या जो विद्यार्थी अपने अंको में सुधार करना चाहते है. बोर्ड के अनुसार इसके लिए विद्यार्थी 20 मई 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

STUDENT

28 मई तक करें आवेदन

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं के परीक्षार्थी 20 मई से 28 मई तक 1 हजार रुपए फीस के साथ आवेदन कर सकते है. इसके बाद, निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को लेट फीस देनी होगी. इसमें 29 मई से 2 जून तक आवेदन करने पर 100 रुपए लेट फीस देनी होगी. वहीं 3 जून से 7 जून तक आवेदन करने पर 300 रुपए लेट फीस देनी होगी. इसके अलावा, जो विद्यार्थी 8 जून से 11 जून तक आवेदन करेंगे उन्हें 1 हजार रुपए लेट फीस देनी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, स्थायी पता बदलने के नियम हुए साफ

जुलाई में होगी परीक्षा

HBSE की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने का मौका मिलेगा. बोर्ड अधिकारियों ने कहा है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर सर्वर स्लो जैसा समस्या आ सकती है, इसीलिए अपना आवेदन पहले ही सुनिश्चित कर सके. ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर 01664- 254300 एवं ई- मेल [email protected],[email protected] के माध्यम से संपर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.