हरियाणा बोर्ड दे रहा फिर से परीक्षा देने का मौका, 10 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है. अब ऐसे विद्यार्थियों को मौका दें रहा है, जिनके 10वीं- 12वीं के पेपर अच्छे नहीं हुए है. इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को फिर से एग्जाम देने का मौका दिया जा रहा है. इस चांस के तहत, विद्यार्थी 3 विषय के पेपर फिर से दे पाएंगे. इच्छुक विद्यार्थी इसके लिए 4 से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

STUDENT

हरियाणा बोर्ड दे रहा परीक्षा देने का मौका

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला जा चुका है. 20 अप्रैल के आसपास फिर से पेपर लिए जाएंगे. इसके लिए विद्यार्थी अपनी तैयारी कर लें ताकि फिर से पेपर हो तो वे अच्छे से दे सके और जो कमी पहले रह गई थी, उसमें भी सुधार हो. इसी लिए पेपर फिर से लिए जा रहे हैं. शिक्षा बोर्ड द्वारा पेपरों की तैयारी भी की जा रही है. विद्यार्थी 1000 रुपए शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.

संबंधित दस्तावेज जमा

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी अपरिहार्य कारणों जैसे गंभीर बीमारी/ चोट/ खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता इत्यादि परिस्थितियों की वजह से वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए. ऐसे सभी परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों में संपर्क कर सकते है और निर्धारित शुल्क ऑफलाइन व पात्रता संबंधित दस्तावेज जमा करवाकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

जल्द घोषित होगी परीक्षा की तिथि

अगर कोई परीक्षार्थी प्रथम वार्षिक परीक्षा में सभी विषयों की परीक्षा में मौजूद नहीं रहा है और फिर से परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो ऐसे परीक्षार्थी का आवेदन पत्र अयोग्य मानते हुए रद्द किया जाएगा. जल्दी ही, परीक्षा की तिथियों का ऐलान किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन करते वक्त यदि किसी स्टूडेंट को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो उसके समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664- 254300 पर संपर्क किया जा सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.