भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा- 2025 (HTET) का शेड्यूल जारी कर दिया है. बचा दें कि परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा. बोर्ड ने अभ्यर्थियों से परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी समय- समय पर आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करने की अपील की है. बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई (शनिवार) को लेवल- 3 (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी.

5 जुलाई (रविवार) को 2 चरणों में परीक्षा कराई जाएगी. पहले चरण में लेवल- 2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी जबकि दूसरे चरण में लेवल- 1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
सूचना बुलेटिन उपलब्ध
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, एचटेट- 2025 से संबंधित सूचना बुलेटिन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न, दिशा- निर्देश, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारियां वहीं से प्राप्त कर सकते हैं.
दी गई यह सलाह
बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट, महत्वपूर्ण सूचना या बदलाव के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करते रहें. साथ ही, परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने की भी सलाह दी गई है.