9 साल बाद बदलेगी NH- 9 की तस्वीर, हिसार से दिल्ली का सफर हो जाएगा आसान

हिसार | हरियाणा के हिसार से वाया रोहतक होकर दिल्ली जाने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि करीब 9 साल बाद NH- 9 के हिसार से रोहतक तक के हिस्से की कारपेंटिंग का काम शुरू हो गया है. उन हिस्सों पर तारकोल की लेयर बिछाई जा रही है, जो बारिश के चलते खराब स्थिति में पहुंच चुके थे.

Highway Road 1

तारकोल की बिछेगी नई लेयर

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से करीब 125 करोड़ रुपए की लागत से 90 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे पर तारकोल की नई लेयर बिछाई जाएगी. इस हाइवे पर खासतौर पर गांव गढ़ी से लेकर मुंढाल तक कई जगहों पर सड़क गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है और कई जगहों पर बारिश के चलते सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई है. ऐसे में यहां आए दिन सड़क हादसे का अंदेशा बना रहता है, लेकिन अब ये काम पूरा होने पर वाहन चालकों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी और लोगों की रोहतक और दिल्ली तक डगर आसान हो जाएगी.

5 साल का टेंडर

साल 2016 में हिसार से रोहतक सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का काम पूरा हो गया था. इसी दौरान हांसी बाईपास का भी निर्माण किया गया था. इस बार ज्यादा बारिश के चलते हाइवे की स्थिति कई जगहों पर बेहद खराब हो गई है. अब अमृतसर की एक कंपनी को 5 साल तक इस हाइवे की देखरेख का टेंडर सौंपा गया है. बहुत जल्द इस हाइवे के गढ्ढों को भरा जाएगा और इसके अलावा जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कर लोगों को राहत दी जाएगी.

भैणी महाराजपुर, मैय्यड़, मुंढाल सहित जो हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, उनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. पहले इस काम को पूरा किया जाएगा और फिर बची हुई सड़क पर तारकोल की नई लेयर बिछाई जाएगी. इस साल के आखिर तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा- विपिन मंगला, प्रोजेक्ट निदेशक, NHAI

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों की हुई बल्ले- बल्ले, रातभर बरसे बादल; मौसम हुआ सुहाना
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.