सोनाली फोगाट की मौत के बाद बेटी यशोधरा की प्रतिक्रिया आई सामने, आंखों में आसूं लिए सरकार से की मार्मिक अपील

हिसार | Bigg Boss फेम व बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से हुई मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें सोनाली फोगाट शूटिंग के सिलसिले में गोवा गई हुई थी जहां उनकी हार्ट अटैक से हुई मौत को परिजन संदिग्ध बता रहे हैं. परिजनों का कहना है कि सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान का भी इस मामले में बार- बार बयान बदलना शक के दायरे में हैं. वहीं नवीन जयहिंद ने भी सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सीबीआई जांच की मांग की है.

Sonali Phogat Daughter

वहीं अब सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनकी बेटी यशोधरा फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मेरी मां को न्याय मिलना चाहिए और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. यशोधरा ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हों, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए. बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत के बाद अब यशोधरा बिल्कुल अकेली रह गई है. उनके पिता की भी कुछ इसी तरह से संदिग्ध मौत हुई थी.

वहीं, सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत पर हरियाणा में राजनीतिक पारा गरमा गया है. कांग्रेस ने सरकार से इस मामले में सीबीआई या फिर कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की है.

वहीं उनकी बहन का भी बयान आया है कि सोनाली से जब फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा था कि खाना खाने के बाद उन्हें कुछ गडबड लग रही है. मेरा शरीर ठीक नहीं है. वहीं साथ ही परिजनों ने सरकार से पीए सुधीर सांगवान की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.