युवाओं के लिए खुशखबरी: हिसार में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 4 जिलों के युवा ले सकेंगे हिस्सा

हिसार | हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है. आपको बता दें कि हिसार में 4 जिलों की युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू होने वाली है. युवाओं के पास भारतीय सेना में शामिल होने का यह सुनहरा मौका है. हिसार सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से अग्रिपथ योजना के तहत, 3 जुलाई से 12 जुलाई तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. आपको बता दें कि इस भर्ती रैली में 4 जिलों के युवा हिस्सा ले सकते हैं.

Agneepath scheme

इन पदों के लिए की जा रही है भर्ती रैली

जिन युवाओं ने 7 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा क़ो क्वालीफाई किया है वो युवा इस भर्ती रैली में हिस्सा ले सकते है. स्थानीय सैन्य स्टेशन में हिसार, सिरसा, जींद एवं फतेहाबाद के युवाओं के चयन के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है. सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी तथा अग्रिवीर ट्रेडसमैन पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस सीखेगी हाईटेक जांच तकनीक, NCRB देगा 12 हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग

दलाली गतिविधियों से बचें

उन्होंने बताया कि रैली में जों आईटीआई पास युवा हिस्सा लेंगे उन्हें बोनस अंक मिलेंगे. हिसार में पिछले साल देश की पहली अग्निवीर भर्ती हुई थी, तब सैन्य अधिकारियों ने आवेदनकर्ता के स्थान पर फिजिकल भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को पकड़ा था. उसमें से ज्यादातर फतेहाबाद के थे, उस वक़्त उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तदानुसार, शारीरिक और चिकित्सा परीक्षणों की तैयारी करें तथा रैली के दौरान किसी भी तरह की दलाली वाली गतिविधियों में ना फसें. युवा किसी प्रकार की प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं से भी परहेज करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.