बड़ी अपडेट: 9 दिनों तक बिजली संबंधित सभी कार्य स्थगित, जाने क्यों ?

हिसार । बिजली का बिल भरने से संबंधित घोषणा बिजली निगम द्वारा की गई है. 1 दिसंबर (मंगलवार) से लेकर 9 दिसंबर (बुधवार) तक शहर के सभी बिजली निगम कार्यालयों में बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा.

SMART METER

इसलिए इन दिनों उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं भर पाएंगे. सिटी डिविजन SDO सुमन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि निगम कर्मी 1 दिसम्बर (मंगलवार) से 9 दिसंबर (बुधवार) तक बिलिंग सॉफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य करेंगे.

9 दिसंबर के बाद ही होंगे सभी कार्य

सॉफ्टवेयर अपडेटिंग के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बिजली का बिल प्रिंट करने अथवा भरने के लिए इंतजार करना पड़ेगा. अगर किसी बिजली उपभोक्ता को बिजली बिल से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत को दर्ज करवाना है या पहले से ही कोई शिकायत दर्ज करवाई हुई है तो अब इन सभी मामलों पर 9 दिसंबर के बाद ही कार्य किया जाएगा.

साथ ही जिन बिजली उपभोक्ताओं के बिजली के बिल को भरने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच में आ रही है तो उनके लिए भी राहत दी जा रही है. उनके लिए बिजली बिल को भरने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts