हरियाणा में पशुओं के लिए शुरू होगी एंबुलेंस, ये नंबर करना होगा डायल

हिसार | हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राज्य की डायल 112 योजना की तर्ज पर जल्द ही पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी. पशुपालन व्यवसाय में जोखिम को कम करने के लिए शुरू की जाने वाली पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा को केंद्रीकृत किया जाएगा, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. दलाल ने यह जानकारी ऑल इंडिया रेडियो हिसार द्वारा आयोजित रेडियो किसान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर दी.

Three Wheeler Ambulance

प्रारंभ में 200 एंबुलेंस तैनात की जाएंगी

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने कहा कि पशु उपचार एंबुलेंस सेवा के लिए प्रारंभ में 200 एंबुलेंस तैनात की जाएंगी जिसमें पशु चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने कहा कि पशुपालक द्वारा हेल्पलाइन पर मेडिकल एंबुलेंस सेवा की मांग करने पर नजदीकी स्थान की एंबुलेंस को संदेश भेजा जाएगा. इस योजना के तहत, एंबुलेंस को पशुपालक तक पहुंचने में लगने वाले समय, इलाज की गुणवत्ता और पशुपालक के फीडबैक आदि पर भी नजर रखी जाएगी.

प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को भी किया सम्मानित

दलाल ने इस मौके पर प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों ने जैविक खेती को लेकर अपनी अलग पहचान बनाकर दूसरों के लिए उदाहरण पेश किया है. फसलों में अधिक कीटनाशकों के प्रयोग से मानव स्वास्थ्य को भारी नुकसान हो रहा है. ऐसे में जैविक खेती कमाई के साथ- साथ लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है. कृषि विभाग द्वारा किसानों को जहरमुक्त खेती करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

उन्होंने किसानों से सब्जी, फल, फूल, बागवानी उत्पादन, पशुपालन और मछली पालन जैसे व्यवसायों को अपनाने का आह्वान किया ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके. सरकार ऐसी फसलों पर सब्सिडी भी दे रही है. इस मौके पर आकाशवाणी हिसार के प्रमुख पवन कुमार ने किसानों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.