हरियाणा की बेटी हर्षिता गोयल का जलवा, UPSC में पाई देश में दूसरी रैंक

हिसार | यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में हरियाणवी का दबदबा देखने को मिला. इसमें 20 प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की है. बड़ी बात यह है कि देश में दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल हिसार जिले की है, लेकिन वो बचपन से ही गुजरात में रह रही है. वहीं, आल इंडिया रैंक (AIR) रहे आदित्य विक्रम अग्रवाल भी हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं.

Harshita Goyal AIR UPSC Hisar

हर्षिता गोयल की कहानी

हर्षिता गोयल ने बताया कि वह अपने परिवार से पहली महिला हैं जो सिविल सेवक बनने जा रही हैं. उन्हें अपने परिवार से काफी समर्थन मिला, खासकर उनके पिता से. वह बताती हैं कि उनकी मां अब उनके साथ नहीं हैं, लेकिन उनके पिता ने न सिर्फ उनका साथ दिया, बल्कि घर, छोटे भाई और दादा- दादी की भी देखभाल की.

अपनी पढ़ाई के बारे में हर्षिता ने बताया कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की मेन के लिए टेस्ट सीरीज ली थी और इंटरव्यू की तैयारी के लिए कई क्लासेस अटेंड कीं. इसके अलावा, उन्होंने सेल्फ स्टडी और ग्रुप डिस्कशन को भी अपनी तैयारी का अहम हिस्सा बनाया. इन तरीकों से हर्षिता ने अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत किया और सफलता हासिल की.

उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं और खासकर उनके परिवार के मेल सदस्यों को प्रेरित करना चाहती हूं, ताकि वे एक- दूसरे को प्रोत्साहित करें और महिलाएं आगे आ सकें. उनका सपोर्ट सिस्टम बन सके. मेरी इस सफलता का कारण मेरे पिता हैं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया. उनका मानना है कि मजबूत सपोर्ट सिस्टम से महिलाएं अपने लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

विक्रम अग्रवाल की कहानी

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के सेक्टर- 2 निवासी आदित्य विक्रम अग्रवाल ने अपने पांचवें प्रयास में 9वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने बताया कि ये मेरा पांचवां प्रयास और तीसरा इंटरव्यू था. पिछले दो प्रयासों में इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाया तो बहुत बुरा लगा लेकिन मैंने हार नहीं मानी. मेरे माता- पिता और बड़ी बहन ने मेरा हर कदम पर साथ दिया. आदित्य ने कहा कि कठिन परिश्रम के साथ लगातार प्रयास करते रहना चाहिए. असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, उनसे सबक लेते हुए आगे बढ़ जाना चाहिए.

झज्जर में अंडर ट्रेनिंग HCS शिवानी पांचाल को 53वां रैंक मिला है. वे पानीपत की रहने वाली हैं. इसके अलावा, चरखी दादरी के गांव मोड़ी निवासी स्वाति फोगाट को 306वां रेंक मिला है. पंचकूला की सेक्टर- 2 निवासी तनवी गुप्ता को 187वां रैंक मिला है. पंचकूला के एकांश ढुल ने 295वां रैंक हासिल किया है. महेंद्रगढ़ निवासी अंकिता श्योराण पुत्री विजेंद्र सिंह श्योराण को 333वां रैंक मिला है. बहादुरगढ़ के अभिलाष ने 129वां रैंक हासिल किया है. समालखा के हिमांशु कादियान ने यूपीएससी में 209वां रैंक हासिल किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.