हरियाणा में लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर पूर्व डिप्टी CM का छलका दर्द, शायराना अंदाज में लिखी पोस्ट

हिसार | हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट पर कांग्रेस (Haryana Congress) की ओर से मजबूत दावेदारों में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई का टिकट कटने पर दर्द छलक उठा है. वो हिसार से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और कुमारी शैलजा ने उनके लिए खूब पैरवी भी की थी लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने यहां से जयप्रकाश उर्फ जेपी को प्रत्याशी घोषित कर दिया.

Chandramohan Bishnoi

X पर शायराना अंदाज में दिखे बिश्नोई

हिसार लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर चंद्रमोहन बिश्नोई ने X पर शायराना अंदाज पेश करते हुए लिखा है कि कोशिश आखिरी सांस तक करनी चाहिए, मंजिल मिले या तर्जुबा दोनों ही नायाब हैं.

हुड्डा की फोटो गायब

चंद्रमोहन ने X पर डाले अपने पाेस्टर में चौधरी भजनलाल, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तथा कुमारी सैलजा का फोटो लगाया है. इस पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का फोटो गायब है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.