ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, हिसार- जयपुर और बठिंडा रूट पर बढ़ी सुविधा

हिसार | गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को राहत देने का फैसला लिया है. अतिरिक्त यात्री भार को संभालने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार, जयपुर और बठिंडा रूट पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से साधारण श्रेणी (जनरल) के अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने की घोषणा की है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. खासकर हिसार- जयपुर और जयपुर- बठिंडा रेल मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग सफर कर रहे हैं.

Train Railways

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14715/ 14716 हिसार- जयपुर- हिसार एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे. हिसार से यह सुविधा 6 जून से 30 जून तक उपलब्ध रहेगी. वहीं, जयपुर से चलने वाली इसी ट्रेन में 9 जून से 3 जुलाई तक 2 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे.

देखें लिस्ट

इससे दैनिक यात्रियों और छुट्टियों में यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, गाड़ी संख्या 14734/ 14733 जयपुर- बठिंडा- जयपुर रेल सेवा में भी 2 अतिरिक्त साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है. यह व्यवस्था 7 जून से 1 जुलाई तक लागू रहेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 54704/ 54703 जयपुर- बठिंडा- जयपुर रेल सेवा में भी अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे. इस ट्रेन में जयपुर से 8 जून से 2 जुलाई तक 2 साधारण श्रेणी कोच बढ़ाए जाएंगे जबकि बठिंडा से 9 जून से 3 जुलाई तक दो अतिरिक्त जनरल डिब्बों के साथ ट्रेन का संचालन किया जाएगा.

यात्रियों से अपील

अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को सीट और खड़े होकर सफर करने के लिए अधिक जगह मिलेगी. साथ ही, भीड़भाड़ कम होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बन सकेगी. गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और पर्यटन स्थलों की ओर यात्रा करते हैं जिसके चलते ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है. साथ ही, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी और समय- सारिणी की पुष्टि कर लें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.