हरियाणा सरकार किसानों को देगी स्प्रे पंप पर सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

हिसार | हरियाणा की गठबंधन सरकार किसानों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है. किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि सरकार द्वारा प्रदेश के 8 जिलों में स्प्रे पंप पर सब्सिडी दी जा रही है. जो भी किसान भाई स्प्रे पंप पर सब्सिडी लेना चाहते हैं वह agriharyana.org.in पर आवेदन कर के सब्सिडी ले सकते हैं.

Rupees Money

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा किसान भाईयों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के 8 जिलों (अंबाला, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, मेवात, पलवल और चरखी दादरी) में हस्त- चालित पर 600/ – रुपए प्रति पंप या कीमत का 40% तथा बैटरी चालित स्प्रे पंप (12-16 लीटर) पर 3 हजार रुपए तक सब्सिडी दी जा रही है. सब्सिडी लेने के इच्छुक किसान 25 फरवरी 2023 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी दिशानिर्देश

  1. एक किसान को अधिकतम 1 स्प्रे पंप का लाभ दिया जाएगा.
  2. 20% लाभ अनुसूचित जाति, महिला किसान तथा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उपलब्ध है.
  3. कृषि सामग्री, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की समग्र सिफारिशों के अनुसार, (भूमि सुधार विकास निगम/हरियाणा बीज विकास निगम/सरकारी या अर्द्ध- सरकारी/सहकारी समिति या अधिकृत विक्रेता के माध्यम से) ही खरीदी जाएगी.
  4. किसान खरीद की रसीद संबंधित कृषि विभाग अधिकारी के पास भेजेगा, जिसके पश्चात कृषि विभाग द्वारा रसीद को सत्यापित करके सब्सिडी किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों को मिलेगा AC बसों में मुफ्त सफर का मजा, ऐसे बनवाएं पास
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.