हांसी के किसान परिवार से निकले मनप्रीत ने रचा इतिहास, UPSC परीक्षा पास कर बने सहायक सूचना अधिकारी

हिसार | हरियाणा के हांसी निवासी मनप्रीत सिंह ने भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित होकर राज्य का नाम रोशन किया है. उन्हें भारत सरकार में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में मनप्रीत ने यह उपलब्धि हासिल की. वर्तमान में वह एआईपीआरओ, झज्जर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Manpreet Singh IIS

बने सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी

मनप्रीत सिंह एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता मोहनलाल एक छोटे किसान हैं और माता गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद मनप्रीत ने कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की. उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार में उच्च शिक्षा ली और वर्षों तक सक्रिय रूप से कार्य करते रहे. सामाजिक मुद्दों को लेकर उनकी रिपोर्टिंग हमेशा चर्चित रही है. पिछले साल उनका चयन हरियाणा सरकार में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में हुआ था.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

परिवार से मिली प्रेरणा

अब एक साल बाद ही भारतीय सूचना सेवा में उनका चयन हुआ है. अपनी सफलता को लेकर मनप्रीत काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने बताया कि भारत सरकार की नौकरी करने की प्रेरणा उन्हें अपने परिवार से मिली. उनके चाचा सुरेंद्र सिंह इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी रहे हैं, जबकि ताऊ निरंजन सिंह प्रवर्तन निदेशालय (ED) में वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं. मनप्रीत ने कहा कि ताऊ और चाचा दोनों ने हमेशा उन्हें सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रेरित किया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts