हिसार जिले के लिए खुशखबरी, सातरोड से चिड़ौद तक बनेगा रेलवे बाईपास; रेलयात्रियों का बचेगा समय

हिसार | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि हिसार के सातरोड रेलवे स्टेशन से लेकर चिड़ौद तक 25 किलोमीटर लंबा रेलवे बाईपास ट्रैक बिछाया जाएगा. ट्रैक बिछाने के लिए फील्ड सर्वे पूरा हो चुका है और इंजिनियर्स की टीम ने सर्वे रिपोर्ट बीकानेर मंडल मुख्यालय भेज दी है. अब मंडल की ओर से बजट एस्टिमेट और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है.

rail line

यहां से होकर गुजरेगा बाईपास ट्रैक

इंजिनियर्स की टीम ने सर्वे रिपोर्ट में सातरोड से आधार हॉस्पिटल के पास से होते हुए डाबड़ा गांव का कुछ हिस्सा, डाबड़ा गांव से मुकलान, मुकलान से देवा और देवा से होते हुए चिड़ौद तक बाईपास ट्रैक बिछाने की बात कही है. सातरोड से चिड़ौद तक रेलवे बाईपास बनने से पंजाब जाने वाली मालगाड़ियों को सीधे रवाना किया जा सकेगा. इससे समय की बचत होगी.

इंजन बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. फिलहाल पंजाब की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद लुधियाना ट्रैक पर जाने के लिए इंजन बदलना पड़ता है. इस प्रकिया में डेढ़ घंटे का समय लग जाता है. जिससे मालगाड़ियां लेट हो जाती है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

यात्री ट्रेनें भी नहीं होगी लेट

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बाइपास ट्रैक बनाने से मालगाड़ियों व अन्य यात्री ट्रेनों के आवागमन में सुविधा होगी. इस ट्रैक के बनने से मालगाड़ियों को हिसार मुख्य रेलवे स्टेशन पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक कम होने से यात्री ट्रेनें बढ़ने की संभावना बनेगी. उन्होंने बताया कि ट्रैक पर मालगाड़ी और सवारी ट्रेनें खड़ी होने की वजह से सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन और एक्सप्रेस ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ता है. इसकी वजह से यात्रियों का समय व्यर्थ हो जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.