विश्व रिकार्ड: हिसार के रोहताश खिलेरी ने फतह की किलिमंजारो, 24 घंटे चोटी पर रूके भी रहे

हिसार । हिसार जिले के गांव मल्लापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारो को फतह करते हुए 24 घंटे शिखर पर रुकने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. खिलेरी ने शिखर पर भारत देश का तिरंगा भी फहराया. इस बारे में रोहताश खिलेरी ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है. हालांकि अभी तक विश्व रिकॉर्ड की पुष्टि नहीं हुई है.

haryana boy climbed everest

खिलेरी व अनू ने एक साथ फतह की किलीमंजारो

बता दें कि 23 मार्च की सुबह जिले के गांव मल्लापुर निवासी रोहताश खिलेरी व विधुत नगर निवासी अनू यादव ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया था. चोटी फतह करने के बाद अनू यादव सकुशल नीचे बैंस कैम्प लौट आई, लेकिन रोहताश खिलेरी चोटी पर 24 घंटे का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के प्रयास में वही रुक गए. हालांकि बाद में उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हो गई थी.

किलीमंजारो पर तापमान -20 डिग्री

आपको बता दें कि रोहताश खिलेरी व अनू यादव 15 मार्च को दिल्ली से अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे. 17 मार्च को उन्होंने अपनी चढ़ाई शुरू की थी. माउंट किलिमंजारो की उंचाई 5895 मीटर है, जहां तापमान शून्य बीस डिग्री रहता है.

रोहताश खिलेरी की उपलब्धियां

# माउंट एवरेस्ट-16 मई 2018

# माउंट किलिमंजारो -23 जुलाई 2018

# माउंट एलब्रुस – 1 फरवरी 2020

# माउंट फ्रेंडशिप- 9 अक्टूबर 2020

इसके साथ ही रोहताश खिलेरी माउंट एलब्रुस को समर और विंटर में फतह करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.