हिसार: पति की मौत के 5 घंटे बाद पत्नी ने त्यागे प्राण, पूरा किया साथ जीने और मरने का वादा

हिसार | साथ जीने और साथ मरने का वादा पूरा हर कोई नहीं कर पाता. हरियाणा के जिला हिसार के हांसी शहर के गोसाई गेट के पास निवासी ज्योतिषी दर्शन सेठी के माता- पिता ने ‘साथ जीने और साथ मरने’ का वादा सचमुच पूरा कर दिया. हरबंस लाल सेठी का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे होना था और घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं.

Hisar Bujurg

उनके अंतिम संस्कार का सामान घर आया ही था कि पता चला कि उनकी पत्नी कृष्णवंती सेठी ने भी उनका शरीर छोड़ दिया है. घर पर दो मोक्ष वाहन बुलाए गए और सिसाय रोड स्थित श्मशान घाट में एक ही समय पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया.

दोनों के बीच था बहुत प्यार

दर्शन सेठी के पिता हरबंस लाल सेठी करीब 81 साल और मां कृष्णवंती सेठी करीब 78 साल के बीच बहुत प्यार था. हरबंस लाल सेठी का आज सुबह निधन हो गया और करीब 5 घंटे बाद उनकी पत्नी कृष्णावंती का भी निधन हो गया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इलाके में चौतरफा चर्चा का बना विषय

भाई श्याम सुंदर गुरुद्वारा गांधीनगर कॉलोनी के संचालक भाई हरिंद्र सिंह नांगरू ने सेठी दंपत्ति के निधन पर दुख जताया और कहा कि दोनों के बीच बहुत प्यार था. दोनों कर्म में विश्वास रखने वाली पवित्र आत्माएं थीं और दोनों ने एक ही दिन दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों का प्यार हमेशा याद रखा जाएगा. वैसे, यह मामला इलाके में चौतरफा चर्चा का विषय बना हुआ है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.