हिसार को जल्द मिलेगी जाम से मुक्ति, एलिवेटेड रोड के काम में तेजी

हिसार | उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एलिवेटेड रोड की डीपीआर को मंजूरी दे दी है. उपमुख्यमंत्री विस्तार परियोजना रिपोर्ट से संतुष्ट दिखे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस काम को तेजी से पूरा किया जाए. एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के संबंध में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

dushant chautala

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से डीपीआर और एलिवेटेड रोड के नक्शे के बारे में विस्तार से बातचीत की. उन्होंने नक्शे के माध्यम से एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं. लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह और कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लोगों की सुविधा के लिए सिरसा से हिसार की ओर शहर के प्रवेश के साथ ही एलिवेटेड रोड शुरू हो जाएगी. इसके बनने से जिंदल ब्रिज तक शहर का बस स्टैंड, नागोरी गेट, राजगढ़ रोड, टाउन पार्क, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक बन जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

सेक्टर-14 के बाद एलिवेटेड रोड को डाउन-टर्न कर दिया जाएगा. इस एलिवेटेड रोड पर शहर के मुख्य जंक्शनों पर भी पांच-छह एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि साढ़े आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 681 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी. उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक अनुमति के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है. इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.