CSK के फैंस के लिए बुरी खबर, यह ओपनिंग बल्लेबाज चोट की वजह से हुआ IPL से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क | IPL  2024 अब दिन प्रतिदिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है, इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बड़ा झटका लगा है. यदि आप भी चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस है, तो आज की यह खबर सुनकर आपको भी बड़ा झटका लग सकता है. बता दें कि टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि उनकी जगह टीम में इंग्लैंड के रिचर्ड गलिसन को शामिल कर दिया गया है.

Devon Conway

CSK को लगा झटका

चोट की वजह से आईपीएल 2024 में वह अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं. अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 में जीत हासिल की है. डेविन कोनवे के बाहर होने के संबंध में एक ट्वीट भी किया गया, जिसके जरिए जानकारी दी गई कि अब वह आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे.

IPL में प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि डेविन कॉन्वें चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो चुके हैं और बाकी बचे हुए मैचो के लिए टीम में उनके स्थान पर रिचर्ड गिल्सन को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़े -  एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झज्जर के सुमित ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, ऐसा करने वाले देश के पहले पहलवान

इंजरी से नहीं उबर पाए हैं डेविन

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी डेवोन कॉनवे सीएसके के लिए ओपनिंग करते थे, इस सीजन की शुरुआती मैच वह चोट की वजह से नहीं खेल पाए और अब वह बाकी बचे हुए मैच भी नहीं खेल पाएंगे. अब तक भी वह इंजरी से उबर नहीं पाए हैं, उनके अंगूठे में चोट लग गई थी.

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स अलग ही फॉर्म में नजर आ रही है कप्तान ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे शानदार पारी खेल रहे है. वही महेंद्र सिंह धोनी भी पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.