झज्जर से दादरी जाने वाला रोड़ अब बनेगा फोरलेन हाइवे, हादसों पर लगेगा अंकुश

झज्जर । झज्जर से दादरी जाने वाले रोड पर आए दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना होती ही रहती है और इस वजह से अनेक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. दिल्ली व गुरुग्राम जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है. इसलिए इस रोड पर वाहनों की आवाजाही लगी ही रहती है.

Highway

इस रोड पर आने वाले वाहनों में सबसे ज्यादा क्रेशर रोड़े वाले डंपर होते हैं जो खूब दुर्घटनाओं को न्यौता देते हैं. यानी उनमें अगर आप ब्रेक लगाना चाहेंगे तो भी जल्दी से ब्रेक नहीं लग पाएगा और एक्सीडेंट होता ही दिखेगा. ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव के लिए झज्जर से चरखी दादरी जाने वाले रोड को फोर लेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है.

भिवानी महेन्द्रगढ़ सीट से बीजेपी सांसद धरमबीर सिंह ने एनएचएआई को फोरलेन सहित दो बाईपास निकालने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस रोड़ के फोरलेन बनने पर निश्चित तौर पर भविष्य में सड़क दुघर्टना पर अंकुश लग सकेगा.

50 किलोमीटर लंबा बनेगा फोरलेन रोड़

मेरठ से लेकर लोहारू तक NH-334B रोड़ है. एनएचएआई ने मेरठ से लेकर झज्जर तक इस रोड़ को फोरलेन बनाया हुआ है. मगर झज्जर से लोहारू तक सिगनल सड़क मार्ग है. मगर अब एनएचएआई इसे झज्जर से बढ़ाकर दादरी तक करीब 50 किलोमीटर लंबा फोरलेन का निर्माण किया जाएगा.

यहां बनेंगे दो बाईपास

गांव समसपुर बस अड्डे से पहले ही ग्रीन कॉरिडोर 152 डी के नजदीक से समसपुर गांव के बाहर से होते हुए सीधा लोहरवाड़ा गांव के नजदीक निकाला जाएगा. वहीं दूसरा बाईपास गांव इमलोटा शुरू होने से पहले ही सीधा छुछकवास और जहाजगढ़ के बीच निकाला जाएगा. इससे भारी वाहन इमलोटा गांव में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.

गौरतलब हैं झज्जर से चरखी दादरी जाने वाले रोड को आप फोर लाइन बना दिया जाएगा. ताकि होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. इस रोड पर आए दिन आनेक दुर्घटनाएं होती है. जिसकी वजह से अनेक घरों के चिराग बुझते हैं. लेकिन सरकार ने कड़ा फैसला लेकर लोगों के चेहरे के ऊपर खुशी उत्पन्न की है.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts