हरियाणा के इस जिलें में लगेगा देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट, DMU इंजन होंगे संचालित

जींद | रेलवे मंत्रालय की ओर से हरियाणा को बड़ी सौगात मिली है. रेलवे की ओर से हरियाणा के जींद जिलें में देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट (Hydrogen Gas Plant) स्थापित किया जाएगा. यह गैस प्लांट 2 हजार मीटर क्षेत्र में लगाया जाएगा. रेलवे विभाग की टीम ने जींद रेलवे जंक्शन के पास इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन चिह्नित की थी. रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद इस प्लांट के निर्माण के लिए यहां GRP के पुराने क्वार्टरों को तोड़ा जा रहा है.

Hydrogen Gas Plant

इस प्लांट का निर्माण कार्य लगभग ढाई साल में पूरा होने की उम्मीद है और इस पर आने वाली लागत राशि को लेकर स्थिति टेंडर के बाद स्पष्ट होगी. बता दें कि इससे पहले रेलवे बोर्ड की टीम इस प्लांट के लिए जगह की तलाश में प्रदेश के कई स्टेशनों का दौरा कर चुकी थी, लेकिन उचित जगह नहीं मिल पा रही थी. हालांकि शुरुआत में इस प्लांट को सोनीपत में लगाया जाना था पर जंक्शन के आसपास कोई उचित जगह नहीं मिलने पर जींद जंक्शन पर इस हाइड्रोजन गैस प्लांट के निर्माण को फाइनल मंजूरी दी गई है.

रेलवे विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड की टीम द्वारा प्रदेश में कई जगहों पर स्टेशनों का दौरा किया गया था, लेकिन रेलवे को अपने हिसाब से कोई उचित जगह नहीं मिल रही थी. इसके बाद रेलवे बोर्ड द्वारा जींद जंक्शन का दौरा किया गया था और प्लांट लगाने के लिए जगह को फाइनल मंजूरी प्रदान की है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

बता दें कि इस ट्रेन के आगे लगा इंजन चलते समय प्रदूषण नहीं फैलाता है और यह इंजन धुआं रहित होता है. वहीं इस इंजन की आवाज दूसरे डीजल इंजनों से कम होती हैं जिसके चलते ध्वनि प्रदुषण की समस्या से निजात मिलती है. जींद जंक्शन से वाया गोहाना होकर डीएमयू संचालित ट्रेन तीन चक्कर लगाती है वहीं एक ट्रेन दिल्ली से वाया नरवाना होकर कुरुक्षेत्र तक का सफर तय करती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.