जींद | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. ऐसे में जो भी युवा नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें हमारी यह खबर जरूर देखनी चाहिए. बता दें कि जल्द ही जॉब फेयर का आयोजन होने वाला है. इस मेले में युवाओ को सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिलने वाली है. आने वाली 25 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), नरवाना में रोजगार मेला (Apprenticeship Job Fair) लगने जा रहा है.
युवाओं के लिए गोल्डन चांस
ऐसे में अगर आप भी आईटीआई पास आउट है और नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं. जो युवा ITI ट्रेड्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं और एक अच्छी सेलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह रोजगार मेला एक गोल्डन चांस हो सकता है. जॉब फेयर में आने वाले युवाओं को अपने सभी जरूरी कागजात लेकर आना होगा. बिना कागजात के आपका चयन नहीं हो सकेगा.
जरूरी दस्तावेज
- रिज्यूम
- आधार कार्ड
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- ITI की मार्कशीट
