जींद से सीधे राजधानी तक नया हाईवे, दिल्ली के लिए सफर होगा आसान और तेज

जींद | हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब दिल्ली तक का सफर लंबा लगेगा नहीं लगेगा. जींद जिले से दिल्ली को जोड़ने वाला नया नेशनल हाईवे NH- 352A जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका पहला चरण पूरा हो चुका है. वहीं, दूसरे चरण पर काम जोरों पर है. बता दें कि निर्माण पूरा होते ही दिल्ली और जींद के बीच की दूरी कम हो जाएगी और आम लोगों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी.

Highway Single Lane

करीब 1380 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह मार्ग जीटी रोड (NH- 44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना के रास्ते जींद तक जाएगा. इससे यात्रा में लगने वाला समय आधे से ज्यादा कम हो जाएगा.

सफर होगा आसान

जींद से दिल्ली पहुंचने के लिए लोगों को गोहाना, सोनीपत या रोहतक जैसे मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है. इससे अधिक दूरी तय करने के साथ-साथ समय भी ज्यादा लगता है. अनुमान है कि अब दिल्ली पहुंचने में मात्र 1 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा. वहीं, चंडीगढ़ से दिल्ली की यात्रा भी लगभग ढाई घंटे तक हो जाएगी, जिससे व्यापार, परिवहन और यात्रा में लोगों को राहत पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

होगा फायदा

इस हाईवे से न केवल दिल्ली से बेहतर कनेक्टिवटी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी विकास की नई रफ्तार मिलेगी. व्यापार, बेहतर कनेक्टिविटी और कम ट्रैफिक स्थानीय लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव करेगा. इससे हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.